UPPSC RO ARO Mains Exam Dates: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती परीक्षा 2023 के मेंस एग्जाम (Mains Exam) की तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग ने uppsc.up.nic.in पर नोटिस जारी बताया कि परीक्षा 2 दिनों तक आयोजित की जाएगी। दोनों दिन की टाइमिंग अलग-अलग है। जिन कैंडिडेट्स ने प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) पास की है तो वह मेंस एग्जाम में शामिल हो सकते हैं। यहां आप परीक्षा की डेट्स और एडमिट कार्ड आदि की जानकारी डिटेल में देखें।
RO ARO Mains Exam 2023 डेट और टाइमिंगआयोग के अनुसार, मुख्य परीक्षा 31 जनवरी 2026 और 1 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। 31 जनवरी 2026 को परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। वहीं, 1 फरवरी 2026 को परीक्षा केवल एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहले दिन पहले पेपर (सामान्य अध्ययन) की टाइमिंग सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक है। दूसरे पेपर (सब्जेक्टिव-ऑब्जेक्टिव) के लिए दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक और 4.30 बजे से शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित है। दूसरे दिन हिंदी निबंध पेपर के लिए टाइमिंग सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक है। हालांकि, अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण परीक्षा तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
एडमिट कार्ड कब आएगा?UPPSC RO ARO Admit Card परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड से संबंधित अधिसूचना UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी। कैंडिडेट्स uppsc.up.nic.in पर परीक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी देख सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 411 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे इतने कैंडिडेट्सUPPSC RO ARO 2023 प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 16 सितंबर 2025 को घोषित किया गया। आयोग के अनुसार, कुल 7,509 उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए थे और अब वे मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों की योग्यता, लेखन क्षमता और सामान्य ज्ञान का टेस्ट होगा।
इस आधार पर होगा चयन इस परीक्षा के आधार पर अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सफल अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर नियुक्त किया जाएगा। बता दें कि यह भर्ती प्रक्रिया राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।

You may also like

जापान मास्टर्स 2025: लक्ष्य सेन और प्रणय दूसरे दौर में, किरण और आयुष का सफर हुआ समाप्त

झारखण्ड को आतंकवादियों का स्लीपर सेल बनाने वाले झामुमो को राष्ट्रीय सुरक्षा पर बोलने का अधिकार नहीं: आदित्य साहू

HAQ फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले हफ्ते में 13.75 करोड़ की उम्मीद

Ek Deewane Ki Deewaniyat: बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी

पाकिस्तानी न्यूज एंकर की हंसी बनी चर्चा का विषय