Next Story
Newszop

साप्ताहिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 21 से 27 अप्रैल 2025 : मूलांक 6 वाले जीवन में करेंगे नई शुरुआत और मूलांक 7 वालों को प्राप्त होगी सुख-समृद्धि, जानें किन मूलांकों के लिए लकी रहेगा सप्ताह

Send Push
saptahik ank jyotish : अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार 21 से 27 अप्रैल 2025 तक कई योगों का शुभ संयोग बनेगा। अंक ज्योतिष की गणना की बात करें, तो मूलांक 1 वाले करियर में नया मुकाम हासिल करेंगे। मूलांक 2 के जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। मूलांक 3, मूलांक 4 वाले लोग लाभ प्राप्ति करेंगे। मूलांक 5 को मेहनत से मिलेगी सफलता और मूलांक 6, 7 वाले जीवन की नई शुरुआत करके सुख-समृद्धि प्राप्त करेंगे। मूलांक 8 वाले आर्थिक दृष्टि से मजबूत होंगे। मूलांक 9 वाले लोगों के लिए यह समय प्रेम संबंध को समझने का होगा।
साप्ताहिक अंक ज्योतिष भविष्यफल मूलांक 1 : कार्यस्थल पर तरक्की मिलेगी image

कार्यक्षेत्र में तरक्की की संभावना है, परियोजना से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधरेगी, धन लाभ होगा। प्रेम संबंधों में अहंकार के कारण परेशानी बढ़ सकती है। सप्ताह के अंत में किसी खबर से मन उदास हो सकता है। जिद्द करने से नुकसान हो सकता है। इसलिए सावधान रहें।


साप्ताहिक अंक ज्योतिष भविष्यफल मूलांक 2 : जीवन में खुशियां आएंगी image

इस सप्ताह आपकी रोमांटिक लाइफ़ में खुशियां आएंगी। जीवन में सुख शांति के संयोग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में हानि हो सकती है, कुछ प्रोजेक्ट्स से दूरी बनेगी। आर्थिक मामलों में मेहनत करनी होगी, तभी सुकून मिलेगा। सप्ताह के अंत में हालात धीरे-धीरे सुधरेंगे। इसलिए धैर्य बनाए रखें और सकारात्मक रहें।


साप्ताहिक अंक ज्योतिष भविष्यफल मूलांक 3 : आर्थिक स्थिति में सुधार होगा image

प्रेम जीवन में खुशियां आने वाली हैं, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और प्रियजनों से सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर दृढ़ता से निर्णय लेने पर बेहतर परिणाम मिलेंगे। सप्ताह के अंत में बातचीत से मामले सुलझेंगे। इस सप्ताह उपहार मिलने की भी संभावना है। कुल मिलाकर यह सप्ताह खुशियों और उन्नति से भरा रहने वाला है।


साप्ताहिक अंक ज्योतिष भविष्यफल मूलांक 4 : जीवन में आगे बढ़ेंगे image

प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है, खुशियां मिलेंगी। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकता है, जिससे मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में मुश्किलें आ सकती हैं, इसलिए बदलाव से बचें। सप्ताह के अंत में सुकून मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे, जिससे आनंद की प्राप्ति होगी।


साप्ताहिक अंक ज्योतिष भविष्यफल मूलांक 5 : मेहनत से मिलेगी सफलता image

कार्य क्षेत्र में प्रैक्टिकल होकर किसी भी निर्णय पर पहुँचेंगे तो जीवन में सुख शांति महसूस होगी। प्रेम संबंध में बहुत अधिक पोस्सेस्सिव होकर रहना आपके लिए ही कष्ट बड़ाएगा। थोड़ा सा रिलैक्स होकर किसी भी निर्णय पर पहुँचेंगे तो जीवन में सुख शांति महसूस होगी। आर्थिक मामलों में व्यय अधिक रहेंगे एवं कोर्ट कचहरी के मामले भी कष्ट लेकर आ सकते हैं। सप्ताह के अंत में किसी दो लुभावने प्रोजेक्ट की तरफ मन आकर्षित हो सकता है लेकिन इसमें से किसी एक में ही अमल कर सकते हैं।


साप्ताहिक अंक ज्योतिष भविष्यफल मूलांक 6 : नई शुरुआत शुभ रहेगी image

कार्यक्षेत्र में तरक्की के साथ माता का सम्मान भी बढ़ेगा। परियोजना की सफलता से राहत मिलेगी। प्रेम संबंधों में बुजुर्गों का आशीर्वाद सुख-शांति लाएगा, आपसी समझ बढ़ेगी। आर्थिक प्रयास भविष्य में शुभ संयोग लाएंगे। सप्ताह के अंत में नई शुरुआत शुभ परिणाम देगी और सुखद अनुभव होंगे। यह समय उन्नति और खुशियों से भरा रहने वाला है।


साप्ताहिक अंक ज्योतिष भविष्यफल मूलांक 7 : सुख-समृद्धि बढ़ेगी image

आर्थिक रूप से समय अच्छा रहेगा, धन लाभ के योग हैं। निवेश से फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा और प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में भविष्य को ध्यान में रखकर निर्णय लेने से शांति मिलेगी। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। सप्ताह के अंत में सुख-समृद्धि के योग हैं, किसी विवाह कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।


साप्ताहिक अंक ज्योतिष भविष्यफल मूलांक 8 : आर्थिक स्थिति में सुधार होगा image

यह सप्ताह प्रेम जीवन के लिए अच्छा है, आपसी प्रेम बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, धन लाभ के योग हैं। निवेश से अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानी हो सकती है, संयम बरतें। सप्ताह के अंत में अहंकार से बचें, सुख-समृद्धि मिलेगी। यह समय सावधानी और समझदारी से काम लेने का है।


साप्ताहिक अंक ज्योतिष भविष्यफल मूलांक 9 : प्रेम संबंधों में सोच-समझकर फैसला लें image

इस सप्ताह करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे, परियोजनाएं सफल होंगी। भाग्य आपका साथ देगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश से लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर फैसला लें, तभी शांति मिलेगी। सप्ताह के अंत में अपनी अंतरात्मा की सुनें। यह समय आपके लिए उन्नति लेकर आएगा, इसलिए तैयार रहें।

Loving Newspoint? Download the app now