मेरठ में शनिवार सुबह 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक अपनी दो बेटियों को स्कूल छोड़कर पैदल घर लौट रहा था। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि युवक सड़क पर मोबाइल देखते हुए जा रहा था, तभी पीछे से आए एक बदमाश ने नज़दीक से तमंचा सटाकर उसे गोली मार दी। गोली लगते ही युवक गिर पड़ा और आरोपी फरार हो गया।
आसपास के लोगों ने घायल को पीएल शर्मा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के कुछ घंटे बाद पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी भतीजे सुब्हान और उसके दोस्त सादान को पकड़ लिया। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वीडियो में गोली मारने वाला उसके जेठ दिलशाद का बेटा सुब्हान है। उसने यह भी आरोप लगाया कि डेढ़ साल पहले उसके देवर शहंशाह ने भी पति पर गोली चलाई थी।
You may also like
James Vince के पास इतिहास रचने का मौका, The Hundred में तोड़ सकते हैं Phil Salt का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
स्कूली लड़की से छेड़खानी के आरोपी फिरोज अली ने क्यों की खुदकुशी? चौंकाने वाली कहानी
हिसार : हर घर तिरंगा अभियान ने देशभक्ति की भावना में ओतप्रोत होने का अवसर दिया : रणबीर गंगवा
हिसार : सर्व जन कल्याण सेवा समिति ने लगाया रक्तदान शिविर
हिसार : कुमारी सैलजा ने महिला एवं वृद्ध आश्रमों का दौरा कर दी मदद