Next Story
Newszop

ज्यादा मोमोज खाने से हो सकती हैं अर्थराइटिस और हार्ट डिजीज की समस्या

Send Push

लाइव हिंदी खबर :- मैदे से बनी हुई चाइनीस डिश मोमोज लोगों को काफी पसंद आती हैं। लेकिन मोमोज स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता हैं। इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले मसालों के साथ बड़ी मात्रा में केमिकल का यूज भी किया जाता है जिसके कारण कई प्रकार की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

मोमोज खाने से बॉडी का ब्लड ग्लूकोज एक्यूमलेट हो जाता है जिससे अर्थराइटिस और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है। इसमें फाइबर बहुत कम पाया जाता हैं जिससे गैस्ट्रिक प्रॉब्लम हो सकती हैं। यह बॉडी की इम्यूनिटी पावर को कम कर देता हैं जिससे शरीर जल्द ही बीमारियों की चपेट में आ जाता हैं। वहीं इसमें स्टफिंग के लिए खराब क्वालिटी की सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता हैं.

इनमें ई-कोलाई बैक्टीरिया की ग्रोथ जल्दी होती हैं जिससे फूड प्वाइजनिंग होने का चांस बढ़ जाता हैं। मोमोज में मोनो-सोडियम ग्लूटामेट अधिक मात्रा में पाया जाता है यह सिर्फ ओबेसिटी को ही नहीं बढ़ाता बल्कि नर्वस डिसऑर्डर, स्वेटिंग, चेस्ट पैन और पल्पिटेशन का खतरा भी बढ़ा देता है। मोमोज को ज्यादा टेस्टी बनाने के लिए बेसिलस सेरस क्लोस्ट्रीडियम परफ्रिगेन्स, स्टेफाईलोकॉकस ओरियस और साल्मोनेला स्पीशीज आदि केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता हैं। इससे पेट का अल्सर, पेट दर्द, टाइफाइड, फूड प्वाइजनिंग तक हो सकती हैं।

Loving Newspoint? Download the app now