शादी का सीजन शुरू हो गया है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर शादी के मजेदार वीडियो भी सामने आने लगे हैं। आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर आपकी हंसी रोके नहीं रुकेगी। आप सभी ने देखा होगा कि शादी के कार्यक्रम में जयमाला की रस्म सबसे खास होती है। यह रस्म आमतौर पर स्टेज पर सभी मेहमानों के सामने होती है। इस रस्म पर सबकी निगाहें टिकी होती है। अब दिलचस्प बात ये होती है कि इस रस्म के दौरान ही सबसे ज्यादा गड़बड़ी होती है।
जयमाला में दूल्हे ने की घटिया हरकतजयमाला के दौरान होने वाली गड़बड़ी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर उपलब्ध है। लेकिन आज जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं वैसा नजारा आपने शायद ही कभी देखा होगा। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी का स्टेज सजा हुआ है। दूल्हा, दुल्हन, उसकी सहेली समेत कई लोग वहां खड़े है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। । जल्द जयमाला की तैयारी शुरू होती है। दूल्हा हाथ में वरमाला उठाता है। दुल्हन भी दूल्हे के हाथ से वरमाला पहनने के लिए बड़ी उत्साहित रहती है। लेकिन फिर दूल्हा एक अनोखी हरकत कर देता है।
दूल्हा अपनी दुल्हन को वरमाला पहनाने की बजाय उसकी सहेली को पहन देता है। यह देख आसपास मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं। खुद हाथ में पूजा की थाली लिए खड़ी दुल्हन की सहेली भी हैरान रह जाती है। वह इस बात से इतनी चिढ़ जाती है कि दूल्हे को अपने से दूर कर देती है। वहीं पास में खड़ी दुल्हन भी दूल्हे की इस हरकत से दंग रह जाती है। उसे भी यकीन नहीं होता है कि उसके दूल्हे ने ऐसी घटिया हरकत कर दी। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है।
लोग कर रहे दूल्हे की बुराई
सोशल मीडिया पर यह मजेदार वीडियो ashiq.billota नाम की इंस्टाग्राम आईडी ने शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर लोगों के कई मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा “ये सही था गुरु।” दूसरा बोला “लगता है दूल्हे को दोनों हाथ में लड्डू चाहिए।” तीसरे ने बोला “दूल्हा सस्ते नशे कर के आया है।” फिर एक कमेंट आता है “पता नहीं इस दुनिया में कैसे-कैसे नमूने रहते हैं। ऐसे दूल्हे की तो सरेआम पिटाई होना चाहिए।” बस इसी तरह और भी कई लोग कमेंट्स करने लगे।
You may also like
पुलिस मुठभेड़ में दो तस्कर गिरफ्तार, 25 गौवंशों की हुई बरामदगी
मोतिहारी में 10 लाख का इनामी खलिस्तानी आतंकी गिरफ्तार
64 चेक इन काउंटर... मल्टी-लेवल पार्किंग, एयरोब्रिज देख खुश हो जाएंगे यात्री; अब पूरी तरह बदल जाएगा पटना एयरपोर्ट
Impact of severe heat: स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, छात्रों को राहत, यह है नई समय-सारणी
बदल सकती है ट्रंप की सवारी? 400 मिलियन डॉलर का लग्जरी जेट गिफ्ट में देने की रिपोर्ट पर कतर ने जारी किया चौकाने वाला बयान, जानें पूरा मामला