Droupadi Murmu Sabarimala Temple Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मई को एक नया इतिहास रच देंगी। वो देश की पहली ऐसी राष्ट्रपति बनने जा रही हैं, जो केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला श्री अयप्पा मंदिर में दर्शन पूजन करेंगी। मंदिर का संचालन करने वाले त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) ने राष्ट्रपति के दौरे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि यह मंदिर और देश दोनों के लिए ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है।
राष्ट्रपति मुर्मू का केरल दौराराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का केरल दौरा दो दिनों का होगा। वह 18 मई को केरल और 19 मई को सबरीमाला मंदिर जाएंगी। 18 मई को राष्ट्रपति एक निजी समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद अगले दिन राष्ट्रपति निलक्कल हेलीपैड जाएंगी और वहां से मंदिर के लिए रवाना होंगी और पंपा बेस कैंप पहुंचेंगी।
तैयारियां शुरूत्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के अध्यक्ष पी.एस. प्रशांत ने जानकारी दी कि यह पहली बार है जब देश की कोई राष्ट्रपति सबरीमाला मंदिर आएंगी, यह हमारे लिए गर्व की बात है। एसपीजी तय करेगी कि वह पैदल जाएंगी या फिर वाहन से जाएंगी, हम उनके निर्देशों का पालन करेंगे। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। । हालांकि बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति पैदल ही जा सकती हैं। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से तैयारियां चल रही हैं। सड़कों की मरम्मत और निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है।
दो दिन रहेंगे कुछ प्रतिबंधमंदिर को मासिक अनुष्ठानों के लिए 14 मई को खोला जाएगा। आमतौर पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए मंदिर आते हैं लेकिन मंदिर प्रशासन ने राष्ट्रपति के दौरे को लेकर कुछ बदलाव किए हैं। सुरक्षा कारणों की वजह से 18 और 19 मई को तीर्थयात्रियों के लिए कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं। वर्चुअल क्यू टिकट सेवाएं भी निलंबित कर दी गई हैं।
You may also like
चाय के बाद ये गलती न करें, सेहत को होगा बड़ा नुकसान!
99% लोग नहीं जानते ऐलोवेरा जूस के ये चमत्कारी गुण!
पहलगाम हमला: भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण कई पाकिस्तानी कलाकारों और गायकों के सोशल मीडिया अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिए गए
राजस्थान में 7 दिन में साबित करनी होगी पहचान वरना बेदखली तय, जानिए क्यों और किसे दी गई ये सख्त चेतावनी ?
आतंकी हमले के दोषियों के खिलाफ केन्द्र सरकार हर मोर्चे पर कर रही कड़ी कार्रवाई : मंत्री कपिलदेव