ये दुनिया बहुत बड़ी है। इसमें कई तरह के लोग रहते हैं। इसलिए हमे कई अजीब खबरें देखने और सुनने को मिलती रहती है। आप ने ऐसी कई खबरें सुनी होगी जिसमें किसी पुरुष की एक से अधिक पत्नियां हो। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं जिसके एक या दो नहीं बल्कि पूरे 4 पति हैं। हैरत की बात ये है कि चारों को अपनी बीवी के दूसरे पति होने की भनक नहीं लगी। महिला की चालाकी यहीं खत्म नहीं होती। 4 पति होने के बावजूद उसने एक बॉयफ्रेंड भी बना रखा था। जब महिला का भांडा फूटा तो कई चौंकाने वाले राज बाहर आए।
एक साथ 4 पतियों को धोखा दे रही थी महिलायह अनोखा मामला महाराष्ट्र के नागपुर जिले में देखने को मिला है। यहां वर्धा की रहने वाली भाविका मनवानी उर्फ मेघाली दिलीप तिजारे के 4 पति और 1 बॉयफ्रेंड के होने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। महिला की उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है। भाविका ने साल 2003, 2013, 2016 और 2021 में चार अलग-आलग आदमियों से शादी रचाई थी। वहीं उसका मयूर राजू मोटघरे नाम का एक प्रेमी भी है। प्रेमी की उम्र 27 साल है।
महिला मर्दों से शादी कर उन्हें अपने जाल में फांसती थी। वह उनके खिलाफ कोई न कोई झूठा इल्जाम जैसे रेप, मारपीट, दहेज प्रताड़ना इत्यादि लगा मोटी रकम वसूलती थी। इस साजिश में उकसाया बॉयफ्रेंड भी शामिल रहता था। महिला ऐसा कर काफी मोटी रकम कमा रही थी। लेकिन हाल ही में उसका भांडा फुट गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
ऐसे खुली महिला की पोलमहिला की गिरफ़्तारी उसके चौथे पति महेंद्र वनवानी की शिकायत के बाद हुई। महेंद्र ने आरोपी महिला भाविका से 2021 में 16 सितंबर को शादी की थी। शादी के बाद भविका ने महेंद्र पर झूठा रेप का आरोप लगाकर उससे 4 लाख रुपए वसूलने चाहे। लेकिन महेंद्र उसकी चाल में नहीं फंसा और भविका के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। जब पुलिस ने महिला की छानबीन की तो पता चल कि उसके टोटल 4 पति हैं। वह सभी को इसी तरह झूठे के में फंसा पैसे वसूलती है।
पुलिस ने ये भी पाया कि महिला की इस साजिश में उसका प्रेमी मयूर भी पूरा साथ देता है। इसलिए पुलिस ने उसके प्रेमी को भी धरदबोचा है। फिलहाल वह संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्यवाही कर रही है। बरहाल ऐसी धोखेबाज महिलाओं से आप भी सावधान रहें, सतर्क रहें। शादी के पहले लड़का-लड़की का बैकग्राउन्ड अच्छे से पता कर लें।
You may also like
मामी ने चलाया भांजे के साथ चक्कर, बिस्तर पर इस हालत में पति ने पकड़ा, फिर किया कांड..!! ι
बाप बना बेटी का काल,शादी के ठीक पहले बेटी को सुला दी मौत की नींद, मरने से पहले बेटी ने बनाई वीडियो….!! ι
घोड़ी चढ़कर बरात में जाने का सपना संजोए था दूल्हा, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि शादी होने से पहले ही रह गया दंग‟ ι
कोरबा में दो फैक्ट्री कर्मचारियों को कथित तौर पर बिजली के झटके देकर प्रताड़ित किया गया और नाखून खींचे गए
अगर आपको भी चाहिए हनुमान जी की कृपा तो मंगलवार को न करें ये गलती वरना बजरंग बली हो जाएंगे नाराज