बागपत। बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में एक पति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी प्रशांत और मृतका नेहा ने 6 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था।
दोनों का एक 5 वर्षीय बेटा आर्यन है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। । प्रशांत ने नेहा पर चाकू से 19 बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हत्या के बाद पति अपने किए पर पछता रहा है। उसका कहना है, गुस्से की वजह से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई।
आरोपी के लिए मां ने की फांसी की मांग
मृतका की मां रंजीत ने आरोपी प्रशांत के लिए फांसी की सजा की मांग की है। उनका कहना है कि जिसने उनकी बेटी की हत्या की, उसे जीने का कोई अधिकार नहीं है। रंजीत ने यह भी कहा कि वह अब अपने नाती आर्यन की परवरिश करेंगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि आर्यन को किसी तरह की कोई कमी नहीं होने देंगी। उसे पढ़ा-लिखाकर एक अच्छा इंसान बनाएंगी।
You may also like
अमेरिका पर भी पड़ा है आतंकवादी हमलों का असर, उसे देना चाहिए भारत का साथ : केसी त्यागी
बिना शैम्पू के चमकदार बाल: 5 प्राकृतिक तरीके जो लाएंगे नई रौनक
सूर्यदेव ने बदली अपनी चाल 10 मई से इन राशियों को मिलेगी सभी कष्टों से मुक्ति, दुखो का होगा अंत
गेहूं की रोटी खाने के 5 बड़े नुकसान, 90 प्रतिशत लोगों को नहीं है जानकारी ˠ
गम्भीर से गम्भीर रोगों का काल है यह चीज, जड़ से खत्म हो जाते हैं यह रोग