बेंगलुरू। शादी के दिन लोकल ब्यूटी पार्लर में जाना एक लड़की को काफी महंगा पड़ गया। ब्यूटी पार्लर से वापस आने के बाद उसका चेहरा बेहद अजीब ढंग से सूज गया। इसे देखकर दूल्हे ने शादी करने से ही इंकार कर दिया और आखिर बारात वापस लौट गई। मामला कर्नाटक के हसन जिला स्थित अरासिकेरे गांव का है। फिलहाल महिला का हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है।
मेकओवर पड़ा भारी शादी के दिन ब्यूटी पार्लर जाने का आजकल रिवाज चल रहा है। इसी तरह कर्नाटक की यह महिला भी अपने कस्बे के ब्यूटी पार्लर गई थी। उसका इरादा अपना मेकओवर कराने का था। वहां पर उसने पहले चेहरे पर फाउंडेशन लगवाया। वह कुछ नया ट्राई करना चाहती थी। इसलिए फाउंडेशन के बाद उसने स्टीम लिया। स्टीम लेते ही उसका चेहरा जल गया और जगह-जगह से सूज गया।
पुलिस में शिकायत उधर दूल्हे ने जब लड़की के इस हाल के बारे में सुना तो उसने शादी से ही इंकार कर दिया। लोगों के बार-बार समझाने के बावजूद वह राजी नहीं हुआ और आखिरकार शादी टूट गई। वहीं, लड़की के घरवाले पहले तो उसे लेकर हॉस्पिटल गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके बाद ब्यूटी पार्लर की मालकिन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ब्यूटी पार्लर संचालिका से पूछताछ कर रही है।
You may also like
राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा- मुंहतोड़ जवाब देंगे और जैसा चाहते हैं, वैसा होकर रहेगा
इकलौते बेटे की मौत के बाद श्मशान में रहने लगी मां, 15 साल से नहीं लौटी घर 〥
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, हिंदू धर्म के बहिष्कार का किया ऐलान
बांग्लादेश ने नए कप्तान का किया ऐलान, टी20 वर्ल्ड कप 2026 तक संभालेगा जिम्मेदारी
गिटारवादक से अर्थशास्त्री बने लॉरेंस वोंग सिंगापुर के प्रधानमंत्री बने