‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ भारतीय टेलीविजन का एक प्रतिष्ठित शो है, जो पिछले 17 वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस धारावाहिक के कलाकारों ने दर्शकों के दिलों में एक विशेष स्थान बना लिया है। हर किरदार, चाहे वह छोटा हो या बड़ा, दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान रखता है। आज हम आपको उन कलाकारों के बारे में बताएंगे, जिनका असल जीवन में खून का रिश्ता है।
दिशा वकानी और मयूर वकानी (दया भाभी और सुंदर)
दिशा वकानी, जो दया भाभी का किरदार निभाती हैं, ने 2017 में शो छोड़ दिया था। उनके भाई मयूर वकानी ने सुंदर का किरदार निभाया है। असल जिंदगी में भी ये दोनों भाई-बहन हैं।
दिशा वकानी और भीम वकानी
दिशा के भाई के अलावा, उनके पिता भीम वकानी भी इस शो का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने चंपक लाल गढ़ा के दोस्त मावजी चेड़ा का किरदार निभाया था।
समय शाह और भव्य गांधी (टप्पू और गोगी)
टप्पू का किरदार पहले भव्य गांधी ने निभाया था, जो शो में गोगी के साथ दोस्ती का रिश्ता साझा करते हैं। असल में, वे चचेरे भाई हैं।
तन्मय वेकारिया और अरविंद वेकारिया
तन्मय वेकारिया, जो बाघा का किरदार निभाते हैं, के पिता अरविंद वेकारिया भी शो में नजर आ चुके हैं। उन्होंने सुनार का किरदार निभाया था।
You may also like
मठिया में रुद्र महायज्ञ और रामलीला मंचन से गूंजा भक्ति का स्वर
देवा मेला में डॉ. रश्मि उपाध्याय के लोकगीतों की मनोहारी प्रस्तुति
फ्रांस के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मैक्रों की पेंशन सुधार योजना को 2027 तक किया स्थगित
हमास ने नवंबर 2023 में ही कर दी थी विपीन जोशी की हत्या, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा
दूसरी पत्नी की मौत से आहत पति ने फांसी लगाकर दी जान, एक साथ उठे दोनों शव