नाभि का महत्व: नाभि हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे आयुर्वेद और योग में ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। यह शरीर की 72,000 नाड़ियों से जुड़ी होती है।
कभी-कभी नाभि अपनी जगह से खिसक जाती है, जिसे 'नाभि खिसकना' या 'नाभि दोष' कहा जाता है। यह गंभीर समस्या नहीं है, लेकिन इससे शरीर में कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अच्छी बात यह है कि योग और कुछ घरेलू उपायों से इसे ठीक किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके लक्षण और उपचार।
विशेषज्ञ की राय:
ग्लोबल योगा एजुकेटर डॉ. योगऋषि विश्वकेतु के अनुसार, जब नाभि खिसकती है, तो कुछ सामान्य लक्षण दिखाई देते हैं, जैसे:
- लगातार पेट में दर्द या ऐंठन
- भूख में कमी या अचानक बढ़ोतरी
- कब्ज या दस्त
- पेट में गैस या फूलना
- थकान का अनुभव
- मन में बेचैनी
- पीठ या कमर में हल्का दर्द
- महिलाओं में मासिक धर्म में अनियमितता और भावनात्मक असंतुलन भी हो सकता है।
नाभि खिसकने के कारण:
डॉ. योगऋषि ने इसके कई कारण बताए हैं, जैसे:
- अचानक भारी वजन उठाना
- एक तरफ झुककर भारी चीज उठाना
- गिरना या चोट लगना
- अधिक तनाव लेना
- पेट की मांसपेशियों का कमजोर होना
- नरम गद्दे पर सोना
नाभि को ठीक करने के उपाय:
डॉ. योगऋषि के अनुसार, आयुर्वेद और योग में नाभि को संतुलित करने के कई प्रभावी उपाय हैं।
योगासन:
नाभि को सही स्थान पर लाने के लिए कुछ योगासन करें, जैसे:
- धनुरासन: यह पेट और रीढ़ की मांसपेशियों को मजबूत करता है।
- मंडूकासन: यह पाचन शक्ति को बढ़ाता है।
- अर्ध मत्स्येन्द्रासन: यह शरीर के अंदर संतुलन लाता है।
- चंद्रासन: यह शरीर की दोनों साइड्स में संतुलन लाता है।
- अर्ध पवनमुक्तासन: यह पेट की गैस निकालने में मदद करता है।
ध्यान रखने योग्य बातें:
- सीधे बैठें और सोते समय कमर को सपोर्ट दें।
- एक तरफ झुककर काम न करें।
- समय पर भोजन करें और ताजा खाना खाएं।
- तनाव से बचें और ध्यान का अभ्यास करें।
घरेलू उपाय:
नाभि को वापस अपनी जगह पर लाने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी हैं:
- नाभि दबाना: नाभि के चारों ओर उंगलियों से दबाएं। जहां दर्द हो, वहां कुछ सेकंड दबाएं।
- झटका देना: रोगी को सीधा लिटाकर एक पैर को हल्के से खींचकर झटका दें। यह काम जानकार व्यक्ति ही करें।
You may also like
Pitru Paksh 2025: सरयू नदी को भगवान शिव तो माता सीता ने फल्गु नदी को क्यों दिया शाप? दो शापित नदियों की कहानी
सीधी में नकल रोकने पर शिक्षक लहूलुहान, छात्रों ने स्कूल में घुसकर किया हमला, सिर फोड़ा
ताजमहल, कैलाश महादेव मंदिर बाढ़ में डूबे, आगरा में यमुना का रूप हुआ विकराल, देखें वीडियो
Lalbaugcha Raja: चंद्रग्रहण के दौरान हुआ लालबागचा राजा का विसर्जन, मछुआरा समिति भड़की, गणेश मंडल के खिलाफ सीधे मुख्यमंत्री से शिकायत
अर्शदीप सिंह महारिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर, Asia Cup 2025 के पहले मैच में रच सकते हैं इतिहास