Next Story
Newszop

त्रिकोणीय टी20 सीरीज : कॉन्वे के नाबाद 59 रनों की बदौलत न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराया

Send Push
image T20I Tri: त्रिकोणीय टी20 सीरीज में मेजबान जिम्बाब्वे को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद जिम्बाब्वे को शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से हरा दिया।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए।

जिम्बाब्वे के लिए सर्वाधिक 36 वेस्ले मेधवेरे ने बनाए। ब्रायन बेनेट ने 21, सिकंदर रजा और रेयान बर्ल ने 12-12 और टोनी मुनयोंगा ने 13 रन बनाए। बल्लेबाज शुरुआत मिलने के बाद भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए और यही वजह रही कि टीम 121 रन का मामूली लक्ष्य न्यूजीलैंड के सामने रख पाई।

न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने एक बार फिर घातक गेंदबाजी की। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा एडम मिल्ने, मिशेल सेंटनर, माइकल ब्रेसवेल और रचिन रवींद्र को 1-1 विकेट मिला।

जिम्बाब्वे के लिए सर्वाधिक 36 वेस्ले मेधवेरे ने बनाए। ब्रायन बेनेट ने 21, सिकंदर रजा और रेयान बर्ल ने 12-12 और टोनी मुनयोंगा ने 13 रन बनाए। बल्लेबाज शुरुआत मिलने के बाद भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए और यही वजह रही कि टीम 121 रन का मामूली लक्ष्य न्यूजीलैंड के सामने रख पाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

कॉनवे ने इसके बाद डेरिल मिचेल के साथ 58 रन जोड़ते हुए टीम को 8 रन से जीत दिला दी। कॉनवे 40 गेंद पर 2 छक्के और 4 चौके की मदद से 59 रन और मिचेल 19 गेंद पर 1 छक्का और 1 चौके की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद रहे। कॉन्वे को उनकी 59 रन की नाबाद पारी के लिए मैच का श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

Article Source: IANS
Loving Newspoint? Download the app now