राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल शर्मा सरकार के उस बयान पर कटाक्ष किया है, जिसमें सीएम ने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल की तुलना पिछली कांग्रेस सरकार के पांच साल से की है। गहलोत ने कहा कि भाजपा की इस तुलना पर संघ और पार्टी के लोग भी हंस रहे होंगे। गहलोत ने कहा कि मुझे लगता है कि भाजपा के लोग भी इस पर हंस रहे होंगे। आरएसएस के लोग, भाजपा के बुद्धिजीवी जो राजनीति को समझते हैं, वे मन ही मन सोच रहे होंगे कि ये क्या कह रहे हैं। मैंने पहले ही कहा था कि ऐसा कहने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए। गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह की तुलना सरकार की गंभीरता पर ही सवाल खड़े करती है।
उनमें यह तुलना करने की हिम्मत है
गहलोत ने कहा, ''आरएसएस के लोग और भाजपा के बुद्धिजीवी, बुद्धिजीवी या राजनीति को समझने वाले, वे सब मन ही मन हंस रहे होंगे कि यह क्या कह रहे हैं? जब वे खुद हंस रहे होंगे, तो मैं मानता हूं कि फिर मैं क्या टिप्पणी करूं? मैं पहले ही टिप्पणी कर चुका हूं कि उन्होंने यह कहकर बहुत हिम्मत दिखाई है। यह इतनी हिम्मत की बात है कि पांच साल बनाम डेढ़ साल और वह भी भजनलाल सरकार का, इससे बड़ी क्या बात हो सकती है।''
पार्टी के भीतर भी है हिचकिचाहट-गहलोत
उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार को अपने ठोस काम का हिसाब देने के लिए अभी तक पर्याप्त समय नहीं मिला है, तो ऐसी तुलना को लेकर पार्टी के भीतर हिचकिचाहट है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में विभिन्न मंचों से पांच साल बनाम डेढ़ साल की बात करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई थीं।
You may also like
Airport Tips- क्या आप जानते हैं भारत के सबसे बड़े एयरपोर्ट के बारे में, आइए हम आपको बताते हैं
सांसों से बदबू क्यों आती है, इस तरीके से कर सकते हैं काबू
Health Tips- आखिर क्यों खाने के बाद पेट में दर्द होता हैं, जानिए वजह
FD Tips- देश का ये बैंक दे रहा हैं फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8.5% का मोटा रिटर्न, जानिए पूरी डिटेल्स
होटल मालिक पर हमला और अपहरण की कोशिश, सौतेली मां-बहन सहित 18 गिरफ्तार