जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल (एसएमएस) में आज सुबह 10.30 बजे एक वार्ड में छत का एक हिस्सा (प्लास्टर) गिर गया। इससे इस वार्ड में भर्ती एक मरीज बुरी तरह घायल हो गया। घटना से वहां मौजूद अन्य मरीजों, उनके परिजनों और स्टाफ में हड़कंप मच गया। घटना सर्जिकल वार्ड में हुई। अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी का कहना है कि इस घटना में दो मरीज घायल हुए हैं। दोनों मरीजों को चोट लगने के बाद उपचार दिया गया है। उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। इस घटना में घायल हुए एक मरीज के चेहरे पर गहरे घाव हैं। उसके होंठ, सिर और आंख के पास कट लगे हैं। इससे काफी खून बह गया। घटना सर्जिकल यूनिट-3 के एच वार्ड में हुई।
उन्हें ओटी में ले जाकर टांके लगाए
सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. ओम प्रभा ने बताया- घटना के बाद दोनों घायल मरीजों को तुरंत ओटी में ले जाया गया और दोनों के घावों का उपचार कर टांके लगाए गए। दोनों मरीज अब ठीक हैं।
ईंट का एक बड़ा हिस्सा मरीज पर गिरा
स्टाफ का कहना है- जो हिस्सा गिरा था, वह बिल्कुल ठीक लग रहा था। न तो कोई लीकेज थी, न ही कोई नमी। आज सुबह अचानक डक्टिंग के पास एक बड़ा हिस्सा सीधे मरीज पर गिर गया। इससे दो बेड टूट गए और एक टेबल भी टूट गई।
You may also like
खेल मंत्री मांडविया ने सात्विक-चिराग को खेल रत्न पुरस्कार प्रदान किया
प्रयागराज हत्याकांड पर कांग्रेस नेता अजय राय बोले, हम शोक संतप्त परिवार के साथ
करनाल : जेल मंत्री अरविंद शर्मा ने लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को श्रद्धांजलि दी, कहा- आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया
क्या पाकिस्तान के खातिर भारत पर सैन्य दबाव डाल सकता है चीन, चीनी विशेषज्ञ ने ये क्या कह दिया?
Record GST Collection In April 2025 : अप्रैल में 2.37 लाख करोड़ का रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन, सरकार मालामाल