ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार 30 मई से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव शुरू होने जा रहे हैं। ग्रहों की अनुकूल चाल से भाग्य की दिशा भी बदलने लगेगी। जो लोग अब तक संघर्ष और असमंजस से जूझ रहे थे, उन्हें राहत की सांस मिल सकती है। यह समय न केवल नई उम्मीद की किरण लेकर आएगा, बल्कि सफलता, समृद्धि और मानसिक शांति भी प्रदान करेगा। 5 राशियों के लिए यह नई दिशा में कदम बढ़ाने का सुनहरा अवसर बन सकता है। आइए जानते हैं, कौन सी हैं ये 5 राशियां?
मेष
मेष राशि वालों के लिए 30 मई के बाद का समय नई ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। जो योजनाएं अब तक अधूरी थीं या बार-बार रुकावटें आ रही थीं, वे अब तेजी से आगे बढ़ेंगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में अटके हुए सौदे पूरे होंगे। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, खासकर पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक तनाव कम होगा।
सिंह
सिंह राशि वालों के लिए यह समय अपने आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल को और निखारने का होगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऑफिस में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। सहकर्मी और उच्च अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। व्यापार में कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए यह सबसे अच्छा समय है। निवेश से आपको लाभ मिलेगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। परिवार में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
कन्या
कन्या राशि वालों के लिए यह समय मानसिक संतुलन और स्थिरता लेकर आ रहा है। चिंताएं कम होंगी और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा। पेशेवर फैसलों में आपको सफलता मिलेगी। रुका हुआ पैसा वापस आने की संभावना है। आप शारीरिक और मानसिक रूप से राहत महसूस करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी, घर का माहौल सकारात्मक रहेगा।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय महत्वपूर्ण बदलावों और अवसरों से भरा है। कुछ पुराने अटके हुए काम गति पकड़ेंगे और नई योजनाएं सफल होंगी। आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है या विभागीय बदलाव फायदेमंद रहेगा। कोई नया सौदा या साझेदारी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। पारिवारिक या कानूनी विवाद सुलझ सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और साहसिक फैसले सफल होंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह समय सौभाग्य, सफलता और स्थिरता लेकर आ रहा है। जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो भविष्य में लाभकारी रहेंगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यापारियों के लिए अचानक लाभ की स्थिति बन सकती है। परिवार के किसी सदस्य को बड़ी सफलता मिल सकती है, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण रहेगा। शुभ यात्रा या धार्मिक यात्रा की भी संभावना है।
You may also like
दिल्ली में बीजेपी सरकार के 100 दिन पूरे, अनुपम खेर के साथ उपलब्धियों पर चर्चा करेंगी सीएम रेखा गुप्ता
अमेरिका की मशहूर टीवी अभिनेत्री लोरेटा स्विट का 87 वर्ष की आयु में निधन
हैदराबादी किशोर फैजान ने अमेरिकी स्पेलिंग बी में लहराया परचम, जीते 50,000 डॉलर
वैश्विक तापवृद्धि का कहर: 4 अरब लोग पुनः भीषण गर्मी की चपेट में
ट्रंप के संघर्ष विराम कराने के दावों पर कांग्रेस ने फिर पीएम मोदी से पूछे सवाल