राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के मूल निवासी और 1988 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश कुमार मीना को महाराष्ट्र का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। राजेश कुमार मीना महाराष्ट्र कैडर के वरिष्ठ और कुशल प्रशासक माने जाते हैं। कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुके इस अधिकारी को अब महाराष्ट्र की नौकरशाही में सर्वोच्च पद दिया गया है। राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले राजेश मीना की नियुक्ति को राज्य में गौरव की बात माना जा रहा है। सवाई माधोपुर जिले के लोग इसे अपने जिले की बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रहे हैं।
राजस्व विभाग में एसीएस हैं मीना
मीना के मुख्य सचिव बनने से राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान मूल के अधिकारियों की भूमिका बढ़ गई है। राजेश कुमार मीना के पास काम का व्यापक अनुभव है। वे वर्तमान में राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। अब तक वे विभिन्न विभागों में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।
2 महीने बाद है रिटायरमेंट
इससे पहले सुजाता सौनिक महाराष्ट्र की सीएस थीं, वे आज (30 जून) रिटायर हो रही हैं। वे राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव भी थीं। राजेश कुमार मीना इस साल अगस्त में रिटायर हो रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार ने रिटायरमेंट से 2 महीने पहले ही उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
You may also like
निवाड़ी में बनेगा विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त शूटिंग रेंज
मुख्यमंत्री डॉ यादव की बड़ी घोषणा, मप्र में शुरू होगी “एक बगिया मां के नाम” परियोजना
लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा, चेतावनी स्तर के नजदीक बह रही गंगा
'इंडिया' ब्लॉक के नेताओं का संविधान के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया अस्वीकार्य : जफर इस्लाम
पहली बार नामीबिया जाएंगे पीएम मोदी, द्विपक्षीय रिश्तों और आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाई देने की तैयारी