भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कांग्रेस पार्टी द्वारा देश के वीर जवानों के सम्मान में दिल्ली में निकाली गई 'जय हिंद यात्रा' का है। वीडियो में वीर जवानों की वीरता और बलिदान को नमन किया गया है।
जय हिन्द 🇮🇳 pic.twitter.com/fuxPy2YOZk
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 10, 2025
गहलोत ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'X' पर शेयर करते हुए लिखा कि "देश के वीर जवानों के शौर्य को नमन करते हुए दिल्ली में कांग्रेस द्वारा निकाली गई '#जय हिंद यात्रा' में शामिल हुआ। सभी नागरिक देश की सुरक्षा में तैनात वीर जवानों के साथ खड़े हैं। हमारी असली ताकत और जीत भारत के सभी धर्मों और वर्गों की एकता में निहित है।"
गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इस संकट की घड़ी में देश की जनता और सुरक्षा बलों के साथ खड़े होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जहां भी हैं, वहीं रहें और आम लोगों की हरसंभव मदद करें और जवानों का हौसला बढ़ाएं।गहलोत के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। लोग इसे देश की एकता और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना का प्रतीक मान रहे हैं। वीडियो ने पूरे देश में एकता का संदेश देने का काम किया है।
You may also like
RCB या MI, IPL में फिर खेलने का मिला मौका तो किस टीम का हिस्सा बनना चाहेंगे MR.IPL? सुनिए क्या बोले Suresh Raina
Big blow to US investment firm Vanguard: ओला का वैल्यूएशन घटाकर किया 1.25 बिलियन डॉलर, IPO पर मंडराया संकट!
साँप के डंक मारने का इलाज जरूर पढ़ें। पता नहीं कब आपके काम आ सकता है। ˠ
पाकिस्तानी ड्रोन हमले में राजस्थान निवासी एयरफोर्स के जवान बलिदान
भारत-पाक तनाव के बीच फेक न्यूज की भरमार, पीआईबी फैक्ट चेक ने किया फेक न्यूज का ऑपरेशन