राजस्थान के सियासी घमासान में नया मोड़ आ गया है। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में लगातार बड़े कदम उठा रहा है। इसके साथ ही पार्टी के उच्च पदों पर फेरबदल भी कर रहा है। हाल ही में कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह अवाना को प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार सौंपते हुए अब विधायक डॉ. सुभाष गर्ग को अहम जिम्मेदारी दी गई है। विधायक डॉ. सुभाष गर्ग को राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का जताया आभार
इस घोषणा से पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। डॉ. गर्ग ने राष्ट्रीय महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का आभार जताया है। उन्होंने यह भी कहा है कि वे पार्टी के विस्तार के लिए हमेशा समर्पित भाव से काम करेंगे।
वे भरतपुर शहर विधानसभा सीट से विधायक हैं
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में राष्ट्रीय लोकदल और कांग्रेस ने डॉ. सुभाष गर्ग को भरतपुर शहर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने दोनों पार्टियों का भरोसा कायम रखते हुए भाजपा के विजय बंसल को 80464 वोटों से हराया।
कौन हैं डॉ. सुभाष गर्ग
डॉ. सुभाष गर्ग भरतपुर के पीपला गांव के रहने वाले हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद डॉ. सुभाष गर्ग ने 1982 से 2000 तक एमएसजे कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर सेवाएं दीं। इसके बाद वे 2010 से 2013 तक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के चेयरमैन भी रह चुके हैं। भरतपुर शहर विधानसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद डॉ. सुभाष गर्ग को कांग्रेस सरकार ने सबसे पहले स्वास्थ्य राज्य मंत्री बनाया था। उसके बाद उन्हें तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया। सुभाष गर्ग राजीव गांधी स्टडी सर्किल के राष्ट्रीय समन्वयक भी रहे।
You may also like
Neem Karoli Baba : कैंची धाम जा रहे हैं तो वहां से ये चार चीजें लाना न भूलें, आपकी किस्मत बदल देंगे बाबा
Video: पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ ने माना कि ब्रह्मोस ने पलक झपकने से पहले उनके इलाकों को कर दिया था तबाह, देखें वीडियो
न्यूजीलैंड के पूर्व कोच डेविड ट्रिस्ट का निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर
स्वास्थ्य बीमा करवाया, प्रीमियम भरा, कंपनी ने इलाज के लिए नहीं दिया पैसा, लग गया लाखों का जुर्माना, जानें मामला
बाबा रामदेव की कंपनी को सरकार का नोटिस, संदिग्ध लेन-देन पर मांगा स्पष्टीकरण