पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जोधपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हटाने की साजिश को लेकर दिए गए बयान पर अब भाजपा नेताओं ने पलटवार करना शुरू कर दिया है। कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने गहलोत के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राठौड़ ने कहा कि जो व्यक्ति खुद हमेशा डरता था कि उसे हटा दिया जाएगा, वह आज दूसरों को हटाने की बात कर रहा है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, अशोक गहलोत कभी भी 'हटाने' और 'घटाने' से आगे नहीं बढ़ पाए, यही उनके जीवन की सच्चाई है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने गहलोत के बयान को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले अपना घर संभालना चाहिए, उसे भाजपा पर उंगली उठाने का अधिकार नहीं है। प्रेम शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के नेता अपना घर नहीं संभाल सकते और भाजपा पर साजिश का आरोप लगा रहे हैं। जब अशोक गहलोत मुख्यमंत्री थे, तब उनके अपने डिप्टी सीएम सचिन पायलट विधायकों को लेकर चले गए थे, यह बात पूरा देश जानता है। विधानसभा चुनाव के बाद से ही गहलोत हाशिये पर हैं, इसलिए खुद को चर्चा में बनाए रखने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।
राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री
शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है और कांग्रेस को पार्टी को सलाह देने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कार्यकाल कितना लंबा चलेगा, यह भाजपा तय करने में सक्षम है। कांग्रेस को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है।
अशोक गहलोत ने क्या कहा?
गौरतलब है कि जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि मैं लगातार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सतर्क रहने की सलाह देता हूं। उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए जयपुर से दिल्ली तक उनके खिलाफ साजिश चल रही है। गहलोत ने कहा था कि वे चाहते हैं कि भजनलाल शर्मा का कार्यकाल अच्छा चले, इसलिए वे समय-समय पर उन्हें चेतावनी दे रहे हैं। गहलोत के इस बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है और भाजपा ने इसे कांग्रेस की हताशा करार दिया है।
You may also like
अनिल कपूर भाई बोनी के साथ पहुंचे ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन, मां के लिए की शांति पूजा, लगाया रुद्राक्ष का पौधा
आज की स्कूल असेंबली के लिए प्रमुख समाचार: राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और खेल की खबरें
नेटफ्लिक्स पर Perfect Match सीजन 3 की वापसी, जानें कास्ट और रिलीज़ डेट
हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 (पुरुष वर्ग) : तमिलनाडु और महाराष्ट्र फाइनल में पहुंचे, 27 जून को होगा खिताबी मुकाबला
युवती की बलात्कार के बाद हत्या, खिड़की में फंदे से बंधी मिली लाश