गर्मी से जूझ रहे देश के लिए एक राहत भरी खबर है। इस बार मानसून के पांच से आठ दिन पहले आने की खबर है। ऐसा सोलह साल बाद हो रहा है। आमतौर पर हर बार मानसून एक जून तक केरल में दस्तक देता है, लेकिन इस बार मानसून ने 24 मई को भारी बारिश के साथ केरल में प्रवेश किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि तय समय से पहले ही सभी राज्यों में मानसून का प्रवेश संभव है।
गौरतलब है कि इस बार मौसम विभाग ने पहले ही मानसून के जल्दी आने के संकेत दे दिए थे। राजस्थान की बात करें तो यहां भी मानसून जल्दी प्रवेश कर सकता है। अक्सर देखा जाता है कि राजस्थान में मानसून 25 जून के आसपास दस्तक देता है, लेकिन इस बार माना जा रहा है कि यह मंगल प्रवेश 20 जून तक जरूर हो जाएगा। इस बार राजस्थान में सामान्य से ज्यादा बारिश के संकेत हैं। आमतौर पर मानसून एक से आठ जुलाई तक पूरे देश में छा जाता है और 17 से 20 सितंबर के आसपास मानसून की विदाई शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार जल्दी प्रवेश के कारण यह चक्र बदल सकता है। केरल में मानसून के प्रवेश के साथ ही आने वाले दिनों में केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा और आसपास के राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।
दूसरी ओर, समय से पहले मानसून के आने की खबर के बाद किसानों के लिए यह राहत भरी खबर है। क्योंकि अगर समय से पहले मानसून प्रवेश करता है तो खरीफ फसलों की बुवाई समय पर हो सकेगी और किसानों को पर्याप्त समय मिल जाएगा। इसके बाद फसल भी अच्छी तरह से उगेगी। उल्लेखनीय है कि केरल में मानसून के प्रवेश का असर राजस्थान के मौसम पर भी दिख रहा है। नौतपा की शुरुआत आज से होनी थी, लेकिन राजस्थान के कई राज्यों में कल रात से ही आंधी, तूफान और ओलावृष्टि हो रही है।
You may also like
IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले चुनी बल्लेबाजी, प्लेइंग इलेवन में हुआ बदलाव
सहजन मतलब सेहत के लिए पॉवर हाउस
खड़गे ने एक्स पर गिनाए भाजपा नेताओं के विवादित बयान, वीडी शर्मा बोले, 'वो ट्विटर पर खेलें, हम जमीन पर काम करते हैं'
भारत का चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मजबूत शासन का परिणाम : कैट
मिला मैगी ने आरोप लगाकर छोड़ा 'मिस वर्ल्ड 2025', केटीआर बोले- होनी चाहिए जांच