अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर की ओर से माहेश्वरी समाज की घटती जनसंख्या से निपटने के लिए अनूठा निर्णय लिया गया है। समाज में अब तीसरा बच्चा होने पर दम्पति को 50 हजार रुपए की एफडी दी जाएगी। बता दें कि अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर के अध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा के निर्देश पर गुरुवार को भीलवाड़ा में शाम की सब्जी मंडी स्थित इंद्रप्रस्थ टॉवर में सात परिवारों को तीसरा बच्चा होने पर 50-50 हजार रुपए की एफडी प्रदान की गई।
इस दौरान महासभा कार्यसमिति सदस्य कैलाश कोठारी, पुष्कर सेवा सदन उपाध्यक्ष अनिल बांगड़, भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा अध्यक्ष अशोक बाहेती, पुष्कर सेवा सदन कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कचोलिया, संजय जागेटिया, विशेष आमंत्रित सदस्य रमेश राठी, मनोहरलाल अजमेरा, कृष्णगोपाल सोडानी, लक्ष्मीनारायण काबरा, अशोक चेचानी, पंकज पोरवाल सहित कई समाजजन मौजूद थे। पुष्कर सेवा सदन के उपाध्यक्ष अनिल बांगड़ ने बताया कि सदन की वार्षिक आम बैठक में यह निर्णय लिया गया।
माहेश्वरी समाज के बारे में
राजस्थान में माहेश्वरी समाज एक प्रतिष्ठित और संगठित वैश्य समुदाय है, जो व्यापार, शिक्षा, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के क्षेत्र में अपने महत्व के लिए जाना जाता है। यह समुदाय मुख्य रूप से हिंदू धर्म का अनुयायी है और इनकी उत्पत्ति मारवाड़ (राजस्थान) से मानी जाती है।
इतिहास और उत्पत्ति
-माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति 11वीं-12वीं शताब्दी में मानी जाती है।
-परंपरा के अनुसार, इस समुदाय का गठन भगवान महेश (शिव) के नाम पर हुआ था, जब 72 क्षत्रियों ने युद्ध के बाद हिंसा का त्याग कर वैश्य धर्म अपनाया था।
-उन्होंने व्यापार, सेवा और धर्म को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया।
You may also like
देवर-भाभी की नजदीकियों का हुआ खौफनाक अंत, परिजनों की डांट के बाद खा लिया जहर!
9 बच्चों की मां का खौफनाक राज़! प्रेमी के लिए कर डाला ये हैरान कर देने वाला कांड
job news: सर्कल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर निकली हैं भर्ती, आप तय तारीक तक कर दें इसके लिए आवेदन
लास वेगास में ट्रंप होटल के बाहर साइबरट्रक में विस्फोट, एक की मौत और कई घायल
Video: OMG! केवल हाथों और पैरों के सहारे से कुँए में अंदर घुस कर बाहर निकल गया शख्स, जिसने भी देखा उसके उड़ गए होश, देखें खतरनाक स्टंट