Next Story
Newszop

आज सावन के तीसरे सोमवार इन 5 राशियों पर बरसेगी महाकाल की कृपा, एक क्लिक में पढ़े सभी राशियों का विस्तृत राशिफल

Send Push

28 जुलाई 2025 को सावन माह का तीसरा सोमवार है। इसके साथ ही सावन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रात्रि 11:24 बजे तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शाम 5:35 बजे तक रहेगा। इसके बाद उत्तराफाल्गुनी शुरू हो जाएगी। परिघ योग दिन भर रहेगा। करण वणिज सुबह 10:57 बजे तक रहेगा। इसके बाद विष्टि करण शुरू होगा, जो रात्रि 11:24 बजे तक रहेगा। इसके बाद बव करण रहेगा।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा दोपहर 12 बजे तक सिंह राशि में रहेगा। इसके बाद कन्या राशि में चला जाएगा। शुक्र और बृहस्पति दोनों मिथुन राशि में रहेंगे। इसके साथ ही सूर्य और बुध कर्क राशि में रहेंगे। मंगल और केतु सिंह राशि में रहेंगे। मायावी राहु कुंभ राशि में रहेगा। शनिदेव मीन राशि में विराजमान रहेंगे। आइए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी, 28 जुलाई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। रुके हुए कार्यों के पूरे होने की संभावना है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और नई योजनाओं के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा।

वृषभ राशि
आज आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को सावधानी से काम करना चाहिए, क्योंकि छोटी-छोटी गलतियाँ तनाव का कारण बन सकती हैं। व्यापारियों के लिए समय सामान्य रहेगा और छोटे-मोटे मुनाफ़े के योग हैं।

मिथुन राशि
आज सतर्क रहने की ज़रूरत है। स्वास्थ्य संबंधी मामलों में लापरवाही से बचें। पारिवारिक खर्च बढ़ सकते हैं, जिसके चलते बजट पर ध्यान देना होगा। धन प्राप्ति के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं।

कर्क राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। मन में थोड़ी बेचैनी हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। व्यापार और नौकरी में स्थिरता रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।

सिंह राशि
आज आपको उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। यात्रा के योग हैं, जो लाभदायक सिद्ध हो सकती है। मन प्रसन्न और उत्साही रहेगा।

कन्या
समय का सदुपयोग करें, क्योंकि आज आपके प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन व्यस्त लेकिन फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और कार्य में प्रगति से मनोबल बढ़ेगा।

तुला
आज सोच-समझकर कदम उठाएँ। परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु पक्ष सक्रिय हो सकता है, इसलिए कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में, विशेषकर जीवनसाथी या स्त्री पक्ष से, आपको सहयोग और प्रसन्नता प्राप्त होगी।

धनु
आज समय का ध्यान रखते हुए काम करें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, क्योंकि अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोग व्यस्त रहेंगे, लेकिन स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर
सावधानी से काम करें। नौकरी में छोटी-मोटी बाधाएँ आ सकती हैं। प्रतिस्पर्धी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए अपने काम पर ध्यान दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ
आज सोच-समझकर निर्णय लें। पारिवारिक तनाव से बचने के लिए धैर्य बनाए रखें। ख़र्चों पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में सामान्य प्रगति होगी।

मीन
आज का दिन सुखद और उत्साहवर्धक रहेगा। आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा। शत्रु निष्प्रभावी रहेंगे और परिवार का सहयोग आपको प्रेरित करेगा।

Loving Newspoint? Download the app now