Next Story
Newszop

मात्र 20 रुपये में गरीबों का इलाज करने वाले पद्मश्री डॉ. डाबर का निधन

Send Push
image

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में गरीब मरीजों का महज 20 रुपये में इलाज करने वाले चिकित्सक पद्मश्री डॉ. एमसी डाबर का निधन हो गया। जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि जबलपुर के ख्यातिलब्ध चिकित्सक, पद्मश्री डॉ मुनीश्वर चंद्र डाबर का आज सुबह 9.30 बजे देवलोकगमन हो गया है। वह लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका निज निवास पर ही उपचार चल रहा था, जहां सुबह करीब 4 बजे उन्हें 80 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

अपने जीवन का का बड़ा हिस्सा गरीब और जरूरतमंद लोगों की नि:स्वार्थ सेवा में लगाने वाले डॉ. एमसी डाबर को उनके उत्कृष्ट चिकित्सकीय योगदान के कारण भारत सरकार ने 2023 में पद्मश्री से सम्मानित किया था। उनके निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यादव ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है कि पद्मश्री डॉ. एमसी डाबर के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। यह जबलपुर ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। विगत दिनों आपसे हुई भेंट में मुझे जनसेवा के प्रति आपके समर्पण से प्रेरणा मिली थी। आपके देवलोकगमन से मानव सेवा और लोक कल्याण के क्षेत्र में गहरी रिक्तता आई है। मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात की फोटो भी एक्स पर साझा की है।

Loving Newspoint? Download the app now