उज्जैन। रविवार को शहर का एक ओर युवा साइलेंट अटेक की चपेट में आ गया। तिरूपति सालिटियर,कानीपुरा निवासी 32 वर्षीय सुमित आर्य की मौत हो गई। वह विद्युत विभाग में वायरमेन के पद पर कार्यरत था। चिमनगंज मण्डी थाना पुलिस ने बताया कि रोजाना की तरह शनिवार शाम को वह काम से लौटा और भोजन करने के बाद कुछ समय टीवी देखी। इसके बाद सोने चला गया। रविवार सुबह उसकी मां पे्रमा उसे उठाने गई तो वह नींद से जागा नहीं। बहुत कोशिश के बाद मां ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे चरक अस्पताल लेकर गए,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट कहा जा सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
You may also like
महिलाएं भी पा सकती हैं हनुमान जी की कृपा.. जानिए क्या हैं पूजा के नियम ∘∘
शनिवार को ये 5 काम करने से शनिदेव होंगे प्रसन्न.. साढ़ेसाती और ढैय्या में भी नहीं होंगे परेशान ∘∘
तोता से लेकर सांप के बिल तक.. अच्छे भाग्य और बेशुमार दौलत का संकेत देते हैं ये 7 सपने ∘∘
किस्मत की लकीरें बदल देता है चांदी का छल्ला. भिखारी भी बन जाता है राजा.. जाने इसे पहनने के लाभ ∘∘
किस्मत चमका देंगे सूर्यदेव के ये उपाय, घर आएगा खूब पैसा, जीवनभर रहोगे सुखी‹ ∘∘