पटना। पटना उच्च न्यायालय को स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गया हैं। केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय कालेजियम की अनुशंसा को मंजूरी देते हुए न्यायाधीश पी.बी. बजनथ्री को पटना उच्च न्यायालय का नियमित मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर दिया है। वे 27 अगस्त 2025 से कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में दायित्व संभाल रहे थे।
इस नियुक्ति के बाद बजनथ्री पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश के रूप में पटना उच्च न्यायालय के न्यायिक प्रशासन का नेतृत्व करेंगे। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बिपुल एम. पंचोली के उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। इसके बाद से ही जस्टिस बजनथ्री कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे थे। जस्टिस पी.बी. बजनथ्री का जन्म 23 अक्टूबर 1963 को कर्नाटक में हुआ।
You may also like
RBI Bank Holiday: कल 22 सितंबर को नवरात्रि का पहला दिन, जानें किस किस राज्य में कल बैंक रहेंगे बंद, देखें लिस्ट
'जब नेपाल जैसी क्रांति आएगी तो राहुल-अखिलेश का घर फूंक दिया जाएगा', पूर्व सांसद सुब्रत पाठक का बड़ा बयान!,
पितृ अमावस्या पर ब्रजघाट में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भयंकर जाम!
हे भगवान! परिजनों का आरोप, नवोदय विद्यालय में दिव्यांग छात्र को सहपाठियों ने पकड़ाई रस्सी, कहा- लगा लो फांसी, नहीं तो भाग जाओ यहां से,
पड़ोस में क्या खेल कर रहे अमेरिका और चीन, भारत ने भी पलट दिया गेम!,