देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिला स्थित विश्व धरोहर प्रसिद्ध फूलों की घाटी को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। अब अगले साल 1 जून को फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोली जाएगी। इस वर्ष 1 जून से 31 अक्टूबर तक कुल 15,924 पर्यटकों ने फूलों की घाटी की सैर की, जिसमें 416 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।
इस दौरान नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन को 33 लाख रुपये की आमदनी भी हुई है। समुद्रतल से 3658 मीटर की ऊंचाई पर स्थित फूलों की घाटी में करीब 500 से अधिक प्रजातियों के फूल पाए जाते हैं। फूलों की घाटी प्रतिवर्ष 1 जून को पर्यटकों के लिए खोली जाती है और 31 अक्टूबर को बंद की जाती है। इस साल यहां 15924 पर्यटकों ने सैर की। रेंजर चेतना कांडपाल ने बताया कि बीते साल की तुलना में इस बार कम पर्यटक फूलों की घाटी पहुंचे हैं।
You may also like

सर्जिकलˈ स्ट्राइक को लेकर अजीब खुलासा कुत्तों से बचने के लिए सेना साथ ले गयी थी तेंदुए का पेशाब﹒

धनिया के पानी से पेशाब में झाग की समस्या का समाधान

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 3 नवंबर 2025 : आज सोम प्रदोष व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

गुरुग्राम: मेहनत व माटी का मेल ही हरियाणा की है पहचान: नायब सिंह सैनी

बिलावर पुलिस ने 8.18 ग्राम हेरोइन के साथ 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार





