
मुंबई। मुंबई उच्च न्यायालय में शुक्रवार को सुबह फिर से बम रखे जाने की धमकी मिलने से परिसर में सनसनी फैल गई। हालांकि धमकी की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस बम निरोधक दस्ते सहित मुंबई उच्च न्यायालय परिसर में पहुंची और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। लेकिन कहीं भी कुछ भी संदिग्ध नही मिला। इससे पुलिस दल ने राहत की सांस ली। इस धमकी के बाद मुंबई उच्च न्यायालय परिसर में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पुलिस सूत्रों ने पत्रकारों को बताया कि आज सुबह मुंबई उच्च न्यायालय के ईमेल पर बम रखे जाने की धमकी भरा मैसेज भेजा गया था। इसकी जानकारी न्यायालय प्रशासन ने तत्काल पुलिस को दिया। इसके बाद अदालत परिसर को खाली करवा दिया गया। अदालत परिसर की गहन छानबीन के बाद कहीं भी संदिग्ध नहीं मिला, जिसके बाद न्यायालय का नियमित कामकाज शुरू हो गया है।
इस धमकी की शिकायत पुलिस ने अज्ञात शख्स के विरुद्ध दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है मुंबई उच्च न्यायालय में इससे पहले 12 सितंबर को इसी तरह की धमकी मिली थी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर इमारत को पूरी तरह से खाली करा लिया गया था। उस समय भी पूरे परिसर की गहन छानबीन के बाद कुछ नहीं मिला था। पुलिस फर्जी ईमेल मैसेज भेजने वाले शख्स की तलाश कर रही है।
You may also like
भाजपा विधायक भावना बोहरा खुलेआम कराया 70 ईसाइयों का धर्मांतरण, मिशनरी पर भी साधा निशाना!
केंद्रीय कर्मचारियों की मौज: 26 सितंबर को आएगी यहां सैलरी!
बेगूसराय में गरजे तेजस्वी खगड़िया में जुटाई ताकत, बोले, पढ़ाई, दवाई, सिंचाई चाहिए तो बदलिए सरकार….!
पहले लगाया रेप का आरोप, फिर उसी से कर ली शादी; युवती ने युवक संग मंदिर में लिए सात फेरे!
8वें वेतन आयोग: Level-1 से Level-10 तक कितनी बढ़ेगी सैलरी?!