
भागलपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कार्यालय नागेश्वर भवन भीखनपुर भागलपुर में सोमवार को कार्ल मार्क्स की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम उनके तस्वीर पर उपस्थित नेता और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कार्ल मार्क्स दुनिया के महान दार्शनिक और चिंतक थे। जिन्होंने दुनिया में क्रांतिकारी विचार दिया। मार्क्स ने दुनिया में शोषण के विभिन्न रूपों को उजागर किया और शोषण मुक्त समाज की स्थापना के लिए एक वैज्ञानिक रास्ता बताया।
वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में मार्क्स के विचार ज्यादा प्रासंगिक है। आज दुनिया में अमीरी और गरीबी की खाई बहुत अधिक बढ़ गई। दुनिया की संपत्ति चंद कारपोरेट घरानों के हाथों में सिमट गया है, जिसके चलते बेरोजगारी और गरीबी तेजी से बढ़ी है। दुनिया में असमानता को दूर मार्क्स के बताए रास्ते पर चल कर ही खत्म किया जा सकता है। इस मौके पर प्रो उपेंद्र साह, भाकपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य डा सुधीर शर्मा, मनोहर शर्मा, देवचंद झा, अभिमन्यु मंडल, अवधेश राय, संतोष कुमार, गोपाल राय, दिलीप कुमार, श्रावण कुमार आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिन कुमार ने किया।
You may also like
IPL 2025: GT vs LSG मैच के दौरान कैसा रहेगा नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का मिजाज, पढ़ें ये रिपोर्ट
Vastu tips: सुबह उठते ही इन चीजों का नजर आना नहीं होते हैं अच्छे संकेत, बिगड़ सकते हैं आपके काम
CBSE 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर! आंसर बुक कॉपी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, असंतुष्ट छात्र इस दिन तक करे आवेदन
'आतंकिस्तान' है पाकिस्तान, विश्व स्तर पर करेंगे साबित : सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सदस्य
छत्तीसगढ़ और झारखंड के शराब घोटाले के तार आपस में जुड़े, जांच में ईडी और सीबीआई की एंट्री तय