पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज अब से कुछ देरबाद शुरू होगा। पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान के साथ कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा सहित नीतीश सरकार के 16 मंत्रियों की किस्मत का फैसला पहले चरण में होगा।
पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के 410 बूथों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा। अनुमंडल क्षेत्र में 65 पिंक बूथ और पांच मॉडल बूथ बनाए गए हैं। पहले चरण के मतदान के मद्देनजर सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया है। इस चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही कुल 1314 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।
You may also like

विवादित स्थल पर पूजा करने के मामले में 21 महिलाओं पर मुकदमा दर्ज

सूची की शुद्धता ही स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण करती है : उदयन पालीवाल

बिहार विस चुनावः प्रथम चरण में रिकॉर्ड 64.66 प्रतिशत मतदान, आजादी के बाद सबसे ज्यादा हुई वोटिंग

किडनी स्वास्थ्य: रात में पहचानें संकेत जो गंभीर हो सकते हैं

वर्ल्ड ट्रैवल मार्ट लंदन 2025 में मप्र की चमक, अतुल्य भारत के हृदय ने वैश्विक मंच पर सहयोग के हाथ बढ़ाए





